logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में गोदाम में लगी भीषण आग, दो से तीन वाहन जलकर खाक ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Amravati

चंद्रशेखर बावनकुले ने की उद्धव ठाकरे पर तीखी टिप्पणी, कहा- वह औरंगजेब फैन क्लब के बनेंगे अध्यक्ष


अमरावती: महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री और अमरावती के पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर तीखी टिप्पणी की है। बावनकुले ने उद्धव ठाकरे को पाकिस्तान का झंडा फहराने वाले उनके पार्टी नेताओं के रैली के साथ जोड़ा और कहा कि उद्धव ठाकरे ने हिंदू हृदय सम्राट बाळासाहेब ठाकरे के हिंदुत्व के विचारों को तिलांजलि दे दी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उद्धव ठाकरे अब औरंगजेब फैन क्लब के सदस्य बन चुके हैं और भविष्य में वे इसके अध्यक्ष भी बन सकते हैं। 

बावनकुले ने उद्धव ठाकरे पर आरोप लगाते हुए कहा, "जो दिन मुझे कांग्रेस के साथ जाने की आवश्यकता पड़ी, उस दिन मैं अपनी शिवसेना का दुकान बंद कर दूंगा, बाळासाहेब ठाकरे ने यह कहा था। लेकिन उद्धव ठाकरे ने खुद बाळासाहेब ठाकरे के विचारों को छोड़ दिया और अपने मतों के लिए धर्म और हिंदुत्व का त्याग किया।"

बावनकुले ने शिवसेना नेता संजय राऊत पर भी टिप्पणी की और कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने उन्हें सुनना बंद कर दिया है। मुझे उनका बोलना सुनाई नहीं देता, इसलिए मैं उनके बारे में कुछ भी नहीं बोलता। इसके अलावा, दिशा सालियन मामले पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मामले में पुलिस द्वारा अंतिम रिपोर्ट आने से पहले कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। बावनकुले ने यह भी कहा कि दिशा सालियन के परिवार ने पुलिस में शिकायत की है और यह मामला उच्च न्यायालय तक पहुंच चुका है, इसलिए जांच में किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप उचित नहीं होगा।

नितेश राणे के विवादास्पद बयान पर भी बावनकुले ने  प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "नितेश राणे ने अपने बयान पर पहले ही स्पष्टीकरण दिया है। नितेश राणे ने कहा है कि जो लोग भारत में रहते हुए पाकिस्तान के गुण गाते हैं, उन पर उनका विरोध है। वे देशविरोधी गतिविधियों की ओर इशारा कर रहे थे, जिनमें पाकिस्तान का झंडा फहराने वाले लोग शामिल हैं।" चंद्रशेखर बावनकुले की यह तीखी टिप्पणियां राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गई हैं।